टेकु स्थित अस्पताल में कोरोना परीक्षण कीट समाप्त, परीक्षण कार्य स्थगित
काठमांडू, ११ मई । काठमांडू टेकु स्थित शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल में पीसीआर परीक्षण स्थगित हो गया है । आज मंगलबार अस्पताल ने एक सूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है । अस्पताल स्रोत के अनुसार कोरोना वायरस परीक्षण के लिए आवश्यक एक्सट्रयाक्सन किट समाप्त होने के कारण परीक्षण कार्य को स्थागित करना पड़ा है । अस्पताल ने कहा है कि दो दिनों के बाद पुनः परीक्षण कार्य शुरु होने की संभावना है । बताया गया है कि किट सप्लायर्स ने दो दिनों की समय मांग की है ।

