Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली 7 नेपाली लड़कियों का एसएसबी पुलिस द्वारा उद्धार

 

महाराजगंज:

सांकेतिक तसवीर

महाराजगंज जिले के अलग-अलग आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली 7 लड़कियों को एसडीएम नौतनवा के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस ने एक एनजीओ के सहयोग से रेस्क्यू किया है. ये सभी लडकियां नेपाली हैं. इस बीच मौका देख आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है.

आर्केस्ट्रा संचालकों ने लड़कियों को छिपाकर रखा
नौतनवा एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आर्केस्ट्रा चल नही रहा था और इन लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों ने छिपाकर रखा था. जिसके बाद सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इन लड़कियों को बरामद किया.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 नवंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

अलग-अलग गांवों में छिपाया था लड़कियों को
कोरोना के कारण महाराजगंज जिले में लॉकडाउन लग गया था जिसके बाद नौतनवां तहसील क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को रखा गया था. ये लड़कियां लॉकडाउन लग जाने की वजह से कई दिनों से यहीं गांवों में ही रखी गई थीं.

सूचना के आधार पर छापेमारी
लड़कियों के गांव में रखे होने की सूचना जब नौतनवा एसडीएम को मिली जिसके आधार पर एसएसबी और पुलिस द्वारा सयुंक्त टीम ने छापेमारी कर आर्केस्ट्रा में काम कर रहीं सातों लड़कियों को छुड़ाया. ये सातों लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं. वहीं मौके से पुलिस टीम को देख आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गए.

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

लड़कियों को भेजा गया नेपाल
नौतनवा एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में छापेमारी की गई. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली सात लड़कियों का रेस्क्यू कर नेपाल भेज दिया गया है.

स्रोत जी मीडिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com