Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के कोरोना अस्पताल में रोगी के परिजनों द्वारा तोडफोड

 

जनकपुरधाम ।

चिकित्सकों पर लापरबाही का आरोप लगाते हुए  प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम अन्तर्गत के कोरोना अस्पताल में रोगी के परिजनों ने तोडफोड की है ।

महोत्तरी के जलेश्वर अस्पताल में उपचार करा रहे जलेश्वर नगरपालिका ४ के ५५ वर्षीय सुखीचन महतो को श्वासप्रश्वास में समस्या होने के बाद प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर के कोरोना अस्पताल में लाया गया था ।

भेन्टिलेटर में रखकर उनका उपचार हो रहा था पर   चिकित्सक पर लापरबाही का आरोप लगाकर चन्द्रकला अस्पताल ले जाने के क्रम में  महतो की मृत्यु हो गई थी । उसके बाद उनके बेटे  ३४ वर्ष  के मनोज महतो और  २७ वर्ष के  पप्पु महतो ने अस्पताल के उपकरण को तोडफोड करते हुए चिकित्सकों पर हमला कर दिया ।यह जानकारी धनुषा प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता मकेन्द्र कुमार मिश्र ने दी है । तोडफोड में  तीन  भेन्टिलटर बिगडने की जानकारी कोरोना अस्पताल के प्रवक्ता डा. मनीष पाण्डे ने दी अन्य उपकरण में भी क्षति हुई है ।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर केपी शर्मा ओली का संदेश: संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

दोनों भाइयों को नियन्त्रण में लेकर अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com