Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले के ४ नेताओं के ऊपर की गई कारवाही वापस करने का निर्णय

 

काठमांडू, १३ मई । सत्ताधारी दल नेकपा एमाले ने पार्टी के ४ नेताओं के ऊपर की गई कारवाही को वापस किया है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न पार्टी स्थायी कमिटी बैठक ने माधवकुमार नेपाल, भीम रावल, घनश्याम भुसाल और सुरेन्द्र पाडे के ऊपर की गई कारवाही को वापस करने का निर्णय लिया है । स्थायी कमिटी सदस्य विष्णु रिमाल के अनुसार पार्टी एकता को मध्यनजर करते हुए कारवाही को वापस करने का निर्णय लिया है ।
इधर माधव कुमार नेपाल समूह ने भी कहा है कि नेताओं के ऊपर की गई कारवाही वापस होना सकारात्मक है । नेपाल समूह के नेता योगेश भट्टराई ने कहा है कि कारवाही वापस होना सकारात्मक है । लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी एकता को कायम रखना है तो पार्टी को वि.सं. २०७५ जेष्ठ २ गते की परिस्थिति से आगे बढ़ाने के लिउ पार्टी अध्यक्ष ओली को तैयार होना चाहिए ।

यह भी पढें   नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर जबरा गिरफ्तार

स्मरणीय है, नेकपा एमाले ओली समूह ने उल्लेखित शीर्ष नेताओं को पार्टी अनुशासन उलंघन करने के आरोप में पार्टी सदस्यता से भी निष्काशन किया था । इसके अलवा दो दर्जन से भी अधिक संघीय और प्रदेश सांसदों से स्पष्टीकरण मांग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com