देउवा से मिलने के लिए महतो पहुँच गए देउवा निवास बुढानिलकंठ

काठमांडू, १३ मई । नयां सत्ता समीकरण के लिए राजनीतिक वृत्त में खिचातानी जारी है । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आज कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा बहुमतीय सरकार निर्माण के लिए राष्ट्रपति समक्ष दावेदारी पेश कर रहे हैं । ऐसे ही पृष्ठभूमि में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए देउवा निवास बुढानिलकंठ पहुँच गए हैं ।
नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और जसपा को लेकर नयां सरकार बनाने की कसरत में देउवा लगे हैं । उल्लेखित पार्टियों की समर्थन दावा करते हुए आज ही सभापति देउवा राष्ट्रपति समक्ष नियुक्ति के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं । देउवा को माओवादी केन्द्र का तो समर्थन प्राप्त है, लेकिन जसपा की ओर से औपचारिक समर्थन अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है । जसपा की ओर से उपेन्द्र यादव और डा. बाबुराम भट्टराई समूह की समर्थन मिल रहा है । लेकिन महन्थ ठाकुर और राजेन्द्र महतो की ओर से समर्थन प्राप्त ना होने के कारण देउवा को बहुमत हासिल करना मुश्कील हो रही है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में पिछली बार जसपा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो देउवा निवासी पहुँच गए है । राजनीतिक वृत्त में इसको अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है । इधर नेकपा एमाले ने आज ही अपने ४ शीर्ष नेता माधव कुमार नेपाल, भीम रावल, सुरेन्द्र पाण्डे और घनश्याम भुसाल के ऊपर की गई कारवाही वापस किया है । अगर जसपा एकमत होकर देउवा को समर्थन करती है तो देउवा के नेतृत्व में नयां सरकार बन सकती है ।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किाय है कि जसपा की दोनों समूह की समर्थन में ही देउवा राष्ट्रपति समक्ष दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं ।

