प्रदेश नं. २ में कल सार्वजनिक छुट्टी

जनकपुरधाम, १३ मई । प्रदेश नं. २ सरकार ने कल शुक्रबार प्रदेश के अन्दर सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय किया है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने आज बिहिबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि मुस्लिम धर्मावलम्बियों की पर्व ‘इद उलफित्र’ के अवसर पर वैशाख ३१ गते शुक्रबार सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय हुआ है । विज्ञप्ति में मुख्यमन्त्री राउत ने यह भी अपील किया है कि कोरोना महामारी के कारण परिस्थिति सहज नहीं है, इसीलिए गत साल की तरह इस साल भी अपने घर में ही रहकर और स्वास्थ्य मापदण्ड को आत्मसाथ करते हुए पर्व मनाया जाए ।

