कांग्रेस–माओवादी ने छोड़ दिया दावा, प्रधानमन्त्री में पुनः केपी ओली ही कायम

काठमांडू, १३ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस और माओवादी केन्द्र ने वैकल्पिक सरकार गठन के लिए दावा ना करने का निर्णय किया है । अपने पक्ष में बहुमत होने की संभावना दिखाई ना देने कारण कांग्रेस–माओवादी पीछे हटने से प्रधानमन्त्री में केपीशर्मा ओली ही पुनः निरन्तर हो गए हैं ।
बहुमत की सरकार निर्माण के लिए प्रतिनिधिसभा में कूल १३६ सांसदों की समर्थन आवश्यक है । लेकिन कांग्रे के पास ६१ और माओवादी के पास ४९ सांसद् ही हैं । ३२ सांसद् रहे जनता समाजवादी पार्टी सरकार गठन प्रक्रिया में सहभागी ना होने के कारण प्रधानमन्त्री ओली का विकल्प खोजने में कांग्रेस–माओवादी असफल दिखाई दी है ।
सत्ताधारी पार्टी नेकपा एमाले के भीतर विकसित आन्तरिक विवादों में खेल कर कांग्रेस ने अपने नेतृत्व में सरकार निर्माण के लिए प्रयास किया था । लेकिन प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के साथ असन्तुष्ट माधव नेपाल समूह से आबंद्ध सांसदों की इस्तिफा ना आने के कारण कांग्रेस–माओवादी को पीछे हटना पड़ा है ।
अब संविधान के अनुसार सबसे बड़ी राजनीतिक दल के संसदीय दल के नेता के रुप में पुनः ओली ही प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त हो रहे हैं ।

