Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माउंट एवरेस्ट पर स्विट्जरलैंड व अमेरिका के एक-एक पर्वतारोही की मौत

 
माउन्ट एभरेष्ट

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर इस साल के पहले हताहतों में स्विट्जरलैंड व अमेरिका के एक-एक पर्वतारोही की मौत हो गई। नेपाल में सेवन सम्मिट ट्रैक्स के यात्रा आयोजक चांग दावा ने बताया कि स्विस पर्वतारोही, 41 वर्षीय अब्दुल वराइच ने दिक्कत होने से पहले पर्वत की चढ़ाई कर ली थी। दूसरे नागरिक 55 वर्षीय अमेरिकी पुवेई लियू रहे, जिनकी मौत साउथ कोल शिविर में हुई।

यह भी पढें   जीवन और मृत्यु विरोधी नहीं, एक ही शाश्वत यात्रा के दो पड़ाव हैं : बिमल सरार्फ

जानकारी के मुताबिक, स्विस पर्वतारोही अब्दुल वराइच शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंच गए थे लेकिन चोटी से उतरते वक्त उन्हें दिक्कत होने लगी। यात्रा आयोजक चांग ने बताया कि हमने ऑक्सीजन और भोजन के साथ दो अतिरिक्त शेरपा भेजे थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अमेरिकी नागरिक, 55 वर्षीय पुवेई लियू की भी साउथ कोल में पर्वत के सबसे ऊंचे शिविर में मौत हो गई। वह साउथ कोल और शिखर के बीच में स्थित हिलेरी स्टेप तक पहुंच गए थे लेकिन बर्फ की वजह से हुए अंधेपन और थकान की वजह से उन्हें लौटना पड़ा था।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, राहत कोष में 40 करोड़ रुपये देगा नेपाल पुलिस

आयोजकों ने बताया कि सहायता टीम के सदस्यों की मदद से और अतिरिक्त ऑक्सीजन देकर उन्हें साउथ कोल में वापस लाया गया लेकिन बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

शवों को नीचे लाने की जानकारी नहीं
मृत पर्वतारोहियों के बारे में और उनके शव नीचे कब तक लाए जाएंगे इसके बारे में फिलहाल कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। खराब मौसम की वजह से पर्वतारोही फिलहाल कम ऊंचाई तक ही चढ़ाई करने पर मजबूर हैं।

यह भी पढें   देउबा गुट ने मंसिर में १५वां महाधिवेशन आयोजित करने का रखा प्रस्ताव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com