Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाडी सेवा संघ द्वारा भीम अस्पताल में खाद्यान्न सामाग्री सहयोग

 


हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही,महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका वड़ा नंबर ५ स्तिथ
मारवाडी सेवा संघ सिद्धार्थनगर भैरहवा द्धारा भीम अस्पताल में खाद्यान्न सामाग्री सहयोग ।
मारवाडी सेवा संघ और हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के समन्वय में भीम अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी लोगो के लिए दाल, चामल, सोयाबीन, तेल, चिउरा, भुजा उक्त सामान का लगभग ६५ हजार रकम बराबर का खाद्यान्न सामाग्री हस्तान्तरण किया गया ।मारवाडी सेवा संघ के महासचिव अरुण अग्रवाल और मारवाडी युवा मञ्च भैरहवा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्धारा भीम अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी गोपाल उपाध्याय और शशिकान्त उपाध्याय को उक्त सामाग्री हस्तान्तरण किया गया हैं ।
मारवाडी सेवा संघ सिद्धार्थनगर के महासचिव अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया है की कोरोना महामारी में अग्रपंक्ति में डियूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मी लोगो मे कुछ सहयोग के उद्देश्य से खाद्यान्न सामाग्री हस्तान्तरण किया गया है
कार्यक्रम में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल ,रुपन्देही बिभाग कार्यवाह रविकान्त उपाध्याय, सदस्य विकास यादव, सुरज उपाध्याय, राजन शुक्ला उर्फ (संगम बाबा), मारवाडी सेवा संघ सिद्धार्थनगर के कार्यालय सचिव विनोद मिश्रा लगायत उपस्थिति रहे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com