Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनएमएसआरए वीरगञ्ज द्वारा खाद्य तथा स्वास्थ्य सामाग्री सहयोग

रेयाज आलम, १८ मई ।
नेपाल औषधी तथा बिक्रि प्रतिनिधि संघ (एनएमएसआरए) वीरगञ्ज शाखा ने साहिब दरवार सेवा संस्थान को खाद्य तथा स्वास्थ्य सामाग्री सहयोग किया है । एनएमएसआरए वीरगंज शाखा के अध्यक्ष मनोज साह के अनुसार निषेधाज्ञा से प्रभावित को लोगों को संस्था की ओर से नियमित निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी हो रही है । ऐसी ही अवस्था में एनएमएसआरए साहिब दरबार सेवा संस्थान को ३ बोरा चावल, १ बक्स गलब्स, ३ सौ पिस मास्क, २० लिटर सेनेटाइजर जैसे सामग्री हस्तान्तरण किया है ।
एक विशेष कार्यक्रम मार्फत संस्था के केन्द्रिय संयोजक राजेशमान सिंह को उल्लेखित सामाग्री हस्तान्तरण हुआ है । अध्यक्ष साह के अनुसार कोरोना महामारी के समय में निःशुल्क भोजन करानेवाले संस्था के पदाधिकारी एवम् स्वयमसेवक उल्लेखित स्वास्थ्य सामाग्री उपयोग की जाएगी । संस्था के संयोजक सिंह ने कहा कि अन्य खाद्य सामाग्री आर्थिक रुप में कमजोर विपन्न व्यक्तियों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा ।
संस्था के सदस्य शशिकान्त सर्राफ के अनुसार सहयोग हस्तान्तरण कार्यक्रम में एनएमएसआरए वीरगञ्ज शाखा के सचिव राम गोसाई, कोषाध्यक्ष सुदिप चौरसिया, सह–सचिब मौसमराज भट्टराई, सह–कोषाध्यक्ष कृष्णमुर्ती, सदस्यगण सुमित चौरसिया, बलराम गोसाई, रबी साह जैसे पदाधिकारियों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   प्रशासन ने दिया निर्देश लामिछाने द्वारा भाग लेने वाले कार्यक्रमों में आचार संहिता का करें पालन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *