Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस व जोगबनी इस्लामपुर निवासी के बीच झडप

 


हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी । भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र इस्लामपुर के स्थानीय कुछ लोग और नेपाल पुलिस के बीच झडप हुआ है ।  इस्लामपुर मुहल्ला के कुछ लोगो ने बताया कि चाय पीने के लिए नित्य के तरह नेमेंस लेंड के समीप नेपाल गए  थे जहाँ नेपाल पुलिस मारपीट किया जिसके बाद इस्लामपुर के लोगो ने नेपाल पुलिस पर पत्थर फेंके । हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है लॉकडाउन में आवाजाही पर रोक लगाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो पत्थरवाजी किया । कुछ लोगो ने बताया कि पुलिस पर पत्थर फेंकने बाला तस्कर समूह के लोग थे ।
जोगबनी के इस्लामपुर में हुए नेपाल पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ झडप की सूचना पर घटनास्थल पर फारबिसगंज एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला, डीएसपी रामपुकार सिंह सदलबल पहुंच मामले की छानबीन किया।तत्पश्चात भारत नेपाल सीमा पहुंच रानी थाना के निरीक्षक प्रकाश राउत से मिलकर मामले की जानकारी लेते हुए अश्वस्त किया कि घटना को अंजाम देने वाले बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने जोगबनी थानाध्यक्ष को घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर सबों पर कारवाही के निर्देश दिये।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जोगबनी थाना अध्यक्ष अफताब अहमद व एसएसबी अधिकारी रोमेस कुमार भी मौजूद थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com