Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठोरी गांवपालिका में अक्सिन सुविधा के साथ आइसोलेसन सेन्टर निर्माण

 

रेयाज आलम (वीरगंज, १८ मई)
पर्सा जिला स्थित ठोरी गांवपालिका ने अक्सिन सुविधा के साथ आइसोलेसन सेन्टर निर्माण किया है । कारोना वायरस नियन्त्रण और न्यूनीकरण कार्य को मध्यनजर करते हुए वर्डा नं. ४ स्थित घ्याङ डाँडा में २० बेड की आइसोलेसन तैयार है ।
गांवपालिका के अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ (पीएल) का कहना है कि कोरोना संक्रमण को मध्यनजर करते हुए तैयार आइसोलेसन सेन्टर में २० अक्सिजन सिलण्डर और २० बेड है, जो आवश्यक संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपयोग में लाया जाएगा । अध्यक्ष श्रेष्ठ के अनुसार अक्सिन सपोर्ट के बिना ही जिसका इलाज सम्भव है, उन लोगों को उनके ही घर ‘होम आइसोलेसन’ में रखा जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि अक्सिजन उत्पादन के लिए आवश्यक ‘अक्सिजन कन्सन्ट्रेटर’ मसिन लाने की तैयारी भी गांवपालिका ने की है ।
कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को लक्षित करते हुए गांवपालिका ने एक एम्बुलेन्स भी तैयारी अवस्था में रखा है । साथ में अन्य दो एम्बुलेन्स भी है, जो नन् कोभीड मरीजों के लिए नियमित सेवा में उपलब्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *