Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकम्प के झटके 5.8 तीव्रता, भूकंप का केंद्र लमजुंग जिले के भुलभुले में

 

नेपाल में भूकंप के झटके देखने को मिले हैं। भूकंप का केंद्र लमजुंग जिले के भुलभुले में स्थित है। यह झटके लगभग सुबह 5:42 बजे महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुख्य भूकंपविज्ञानी डॉ लोक बिजय अधिकारी ने एएनआई को बताया कि भुलभुले में यह भूकंप 5.8 तीव्रता पर दर्ज किया गया है। वहीं पोखरा से 35 किमी पूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

यह भी पढें   कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मसम्मान पदों की सौदेबाजी का विषय नहीं : डॉ.शशांक कोइराला

इससे पहले बीते माह असम के सोनितपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस इलाके में सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली।

असम में आधे घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे पहले 6.4 तीव्रता का भूकंप था। इसके बाद 7 बजकर 58 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया और इसके बाद 8 बजकर 1 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। उस समय भूकंप के झटके बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com