Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 19 मई: धनु राशि वाले न लें कोई रिस्क, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-कलहकारी सृष्ट‍ि का सृजन हो रहा है। अच्‍छी स्थिति भी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। कौटुम्बिक स्थिति में परेशानी हो रही है। धन इस समय काम नहीं आ पा रहा है। जीवन में एक असमंजस की स्थिति है। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। मुख या नेत्र रोग से परेशान हो सकते हैं। भगवान शिव की अराधना करें।

वृषभ-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जो आपने सोच रखा है उसे लागू करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-कौटम्बिक स्थिति और वाणी पर ध्‍यान देना है। कुछ ऐसा न बोल जाइए कि रिश्‍तेदारों में समस्‍या हो जाए। इस बात का ध्‍यान रखिए। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति दूरी वाली, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   जब मशीनें सोचने लगें और इंसान सोचना छोड़ दे? : बिमल सरार्फ

कर्क-ओजस्‍वी, तेजस्‍वी बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य साथ देगा। प्रेम में थोड़ी दूरी लेकिन सरसता बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली को प्रणाम करें।

सिंह-काल्‍पनिक भय से परेशान रहेंगे। खर्च से भी परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-आशातीत सफलता मिलेगी। मानसिक और व्‍यापारिक तौर पर अच्‍छे चलते रहेंगे। प्रेम का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   रेड बुल कृति अवार्ड्स के 13वें संस्करण के तहत ‘कृति कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन

तुला-बड़ों का साथ होगा। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। पिता का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। उनका आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-धार्मिक अनुष्‍ठान में शामिल हो सकते हैं। मन एक सकारात्‍मक उर्जा की ओर लेकर जाएगा। यात्रा यदि होती है तो लाभप्रद रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार साथ देगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

मकर-नई व्‍यापारिक स्थिति बनती है तो उसको प्रारम्‍भ कर दें। अच्‍छा समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रु पक्ष कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएगा। शत्रु नतमस्‍तक होकर मित्रता की ओर बढ़ेंगे। बिल्‍कुल परेशान न हों। स्‍वास्‍थ्‍य डिस्‍टर्बिंग है। प्रेम, व्‍यापार साथ देगा। सफेद वस्‍तु दान करें।

मीन-अपने मन की सुनें। भावुकता से बाहर होकर निर्णय लें। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार अच्‍छा, विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com