Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की जमीन हथियाने की भूख, नेपाल ही नहीं भूटान के भीतर भी बसाया कस्बा

 

नेपाल के साथ भूटान की जमीन पर भी चीन वर्षो से धीरे-धीरे करके कब्जा कर रहा है। भूटान के भीतर उसने एक कस्बा भी बना लिया है। यह बात सीमावर्ती इलाके के ताजा सर्वे में सामने आई है।

ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट न्यूजडॉटकॉमडॉटएयू (News.com.au) के मुताबिक भूटान की सीमा के आठ किलोमीटर भीतर घुसकर चीन ने वहां एक पूरा कस्बा बसा दिया है। इस कस्बे में स़़डकें, बिजलीघर, कम्युनिस्ट पार्टी की दो इमारतें, एक संवाद केंद्र और सेना व पुलिस की चौकियां हैं।

यह भी पढें   ‘शोक और पीड़ा के इस समय में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं करें – ओली

बीते अप्रैल में चीन ने युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर में एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया था। इस प्रतिनिधिमंडल के सामने चीनी अधिकारियों ने अपनी दक्षिणी पर्वतीय सीमा के बारे में बताया। इसमें भूटान का बड़ा हिस्सा भी शामिल था। सांस्कृतिक रूप से भूटान के लोग तिब्बत के ज्यादा नजदीक हैं।  यहां तक कि चीन का दूतावास भी भूटान की राजधानी थिंपू में नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com