Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार सरकार को धन्यवाद : राजन तिवारी 

 


हिमालिनी प्रतिनिधि अररिया ( विहार)। भाजपा जिला प्रवक्ता  राजन तिवारी ने बताया कि   बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में पंचायत समिति और परामर्शी समिति का गठन करने का निर्णय बिहार सरकार ने लिया है ऐसा जनकल्याणकारी निर्णय लेने के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद. यह सही समय पर लिया गया एक सही फैसला है. भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी भी जनप्रतिनिधि को 5 वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल की इजाजत नहीं दी गयी है और उसमें चुनाव की प्राथमिकता सबसे उच्च है. लेकिन कोरोना के कारण आज बिहार में बिल्कुल विपरीत परिस्थितियां चल रही हैं जिनमें त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव कराना संभव नहीं है. साथ ही साथ श्री तिवारी ने बताया कि
ऐसी परिस्थिति में अगर हम पंचायतों को भंग कर सारी शक्तियां पंचायत सेवक और बीडीओ को दे देते हैं तो भ्रष्टाचार की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसीलिए सरकार ने एक बैलेंस बनाने के लिए पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद और ग्राम सेवक की समिति और जिलापरिषद में परामर्शी समिति के निर्माण का निर्णय लिया है, जो उस पंचायत के सभी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे. इससे जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारियों के सामूहिक निर्णय से सभी प्रकार के विकास कार्य होंगे.
कोरोना और संभावित बाढ़ की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी आवश्यक था और चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन भी जरूरी था, इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए यह सर्वश्रेष्ठ निर्णय है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com