Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में दलित महिला संघ (फेडो) द्वारा भेरी अस्पताल को सहयोग हस्तान्तरण

 

नेपालगंज, पवन जयसवाल | बाँके जिला के नेपालगन्ज में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके ने कोभिड १९ प्रतिकार्य के लिये भेरी अस्पताल नेपालगन्ज को स्वास्थ्य सामाग्री सहयोग किया है ।
फेडो ने २ सौ ५० भिटिएम कीट, १ सौ थान सर्जिकल मास्क और ५ लिटर स्यानिटाईजर हस्तान्तरण किया है । भेरी अस्पताल परिसर में आयोजित सहयोग हस्तान्तरण कार्यक्रम में फेडो की अध्यक्ष निर्मला सुनार ने भेरी अस्पताल प्रमुख डाक्टर प्रकाश थापा, अस्पताल बिकास समिति सदस्य सरस्वती मल्ल को स्वास्थ्य सामाग्री हस्तान्तरण की थी ।
वह हस्तान्तरण कार्यक्रम में गैसस महासंघ नेपाल बाँके के अध्यक्ष नमस्कार शाह, पूर्ब अध्यक्ष प्रभात कुमार ठकुरी, फेडो की कार्यक्रम संयोजक दिलिशा गौतम, लेखा अधिकृत प्रतिभा गुर्ताल, कार्य समिति अञ्जु बि.क., बास के निर्देशक हेमराज भट्ट लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
इसी तह फेडो ने भेरी अस्पताल के अन्दर रहा अञ्जनी माता रसोई को २ हजार बरावर की तरकारी, २ क्विन्टल चामल, १ सौ किलो दाल, १४ लिटर तेल, १ कुन्टल चना सहयोग हस्तान्तरण किया है ।
इसी तरह फेडो ने कोभिड संकट व्यवस्थापन केन्द्र (म्ऋऋःऋ) बाँके को शव व्यवस्थापन के लिये ४० सेट पिपिई सहयोग किया है । फेडो की अध्यक्ष निर्मला सुनार और गैसस महासंघ नेपाल बाँके के अध्यक्ष नमस्कार शाह ने डिसिसिएमसि के संयोजक बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी शिवलाल गेलाल को पिपिई हस्तान्तरण किया था ।
इसी तरह फेडो ने भेरी अस्पताल में रहें बिमारियों को पोष्टिक आहार प्रदान करते आ रहे द्धन्द्ध पीडित एकल महिला सञ्जाल बाँके को बास को सौ क्यारेट अण्डा सहयोग किया । वह सहयोग सञ्जाल की अध्यक्ष जयन्ती खत्री ने ग्रहण की थी । इसी तरह मास्क बैंक सञ्चालन करके निःशुल्क मास्क बितरण कर रहा बास को ५ हजार थान मास्क फेडो ने प्रदान किया है ।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के बीच चीन द्वारा तातोपानी सीमा नाका अनिश्चितकाल के लिए बंद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com