Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता से बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर

 

3 सितम्बर 2026, बिरगंज । विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय, बीरगंज में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा, ज्ञान तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न अतिरिक्त क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। विद्यालय के वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 18 भाद्र को आयोजित कार्यक्रम में राखी बनाने, मेहंदी बनाने तथा क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता, ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित राखी बनाने की प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक, रचनात्मक एवं कलात्मक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का संयोजन सोनम कुमारी साह ने किया।

यह भी पढें   दशहरा के मुहाने पर चीन से जुड़े नेपाल के तीनों प्रमुख नाके बंद, आयात-निर्यात प्रभावित

समूह ‘ए’ (कक्षा 1 से 3) में प्रथम अग्रता कुमारी साह, कक्षा 1 ‘वाई’, द्वितीय सलाउद्दीन रेन, कक्षा 2 ‘आर’ तथा तृतीय सोरुका बस्नेत, कक्षा 1 ‘जी’ रहे। इसी प्रकार समूह ‘बी’ (कक्षा 4 से 5) में प्रथम सादिक अंसारी, कक्षा 5 ‘बी’, द्वितीय सिद्धि सर्राफ, कक्षा 4 ‘वाई’ तथा तृतीय अकृति कुमारी कानु, कक्षा 4 ‘वाई’ रहे।

कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मेहंदी बनाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक, कलात्मक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का संयोजन कपिला श्रेष्ठ ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम सजाहान खातून, कक्षा 6 ‘बी’, द्वितीय राजनन्दिनी सोनी, कक्षा 6 ‘आर’ तथा तृतीय राजिया खातून, कक्षा 8 ‘जी’ रहीं।

यह भी पढें   चोलेंद्र के आवास के आसपास प्रहरी की निगरानी

विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खुली क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, तर्कशक्ति एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संयोजन सुमन कुमार पटेल एवं निर्मला चौधरी ने किया।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आयान अंसारी, कक्षा 10, यश यादव, कक्षा 9 ‘बी’ तथा नेहा पंडित, कक्षा 7 ‘आर’ रहे।
द्वितीय गौरव श्रेष्ठ, कक्षा 6 ‘बी’, अंशिका चौधरी, कक्षा 6 ‘बी’ तथा अफरीन खातून, कक्षा 7 ‘आर’ रहीं। इसी प्रकार तृतीय खुश्बु पंडित, कक्षा 8 ‘जी’, सुनिधि झा, कक्षा 8 ‘जी’ तथा राजनन्दिनी सोनी, कक्षा 6 ‘आर’ रहे।

यह भी पढें   मैथिली गद्य ‘अर्चनाकृत संपूर्ण महाभारत’ का भव्य विमोचन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल तथा चोकोपन प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अनुसार ऐसे अतिरिक्त क्रियाकलापों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व क्षमता तथा सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

विद्यालय के वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार आगामी 20 कार्तिक को डांस प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं सभी विद्यार्थियों के लिए खुली रहेंगी। विद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से सक्रिय सहभागिता के लिए आवश्यक तैयारी करने का आग्रह किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com