Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन : नरसंहार की बरसी पर हांगकांग में लोकतंत्र समर्थर्को के प्रदर्शन को लेकर तनाव

 

हांगकांग, एजेंसियां।

चीन के तियानमेन चौक पर 32 साल पहले हुए नरसंहार की बरसी पर हांगकांग में लोकतंत्र समर्थर्को के प्रदर्शन को लेकर जबर्दस्त तनाव हो गया। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक 30 वर्षीय चाउ हैंग तुंग को सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। चाउ ने अपने फेसबुक पेज पर हांगकांग की जनता से अपील की थी कि वे तियानमेन चौक पर नरसंहार में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मोमबत्ती जरूर जलाएं। उन्होंने लिखा कि वह 32 साल से श्रद्धांजलि देने की परंपरा निभा रही हैं और इस बार भी विक्टोरिया पार्क जाकर श्रद्धांजलि देंगी। हांगकांग में लगातार दूसरे साल यह प्रतिबंध लगाया गया है। यहां सतर्कता के तौर पर तियानमेन नरसंहार की याद में बनाए अस्थायी संग्रहालय को भी बंद कर दिया गया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

विक्टोरिया पार्क में पिछले साल सरकार की पाबंदी के बावजूद लोकतंत्र समर्थक हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से जमकर टकराव हुआ था। प्रमुख लोकतंत्र समर्थकों सहित दर्जनों नेता अभी भी जेल में हैं। इस बार विक्टोरिया पार्क का बड़ा क्षेत्र पूरी तरह सील कर दिया गया।

32 साल पहले चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन उदारवादी नेता हू याओबैंग की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हजारों छात्रों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया था 3 और 4 जून 1989 को कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने इन प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हुए टैंक चढ़ा दिए थे। इस घटना में तत्कालीन ब्रिटेन के राजदूत के अनुसार दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com