नेपालगंज मे धुम्रपान तथा मद्यपान नियन्त्रण में छात्रो की भूमिका पर गोष्ठी
नेपालगन्ज , पवन जासवाल । धुम्रपान तथा मद्यपान नियन्त्रण करने के लिये अब शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त हुआ कुलतों के बारे मे सचेत कराकर इस को नियन्त्रण करने में विद्यार्थी का महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह होना आवश्यक है, बाँके जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख जीवन कुमार मल्ल ने एक कार्यक्रम में बताया ।
विश्व धुम्रपान रहित दिवस– २०१३ के अवसर में विद्यार्थी को सुर्तीजन्य वस्तु और मदिरा नियन्त्रण के बारे में जानकारी देते हुये नेपालगन्ज में आयोजन किया गया कार्यक्रम में बोल्ते हुये प्रमुख मल्ल ने कहा अपने घर परिवार, ईष्ट मित्र, साथी भाई, समाज, भावी सन्तति के लिये विद्यार्थी ने एक रोल मोडल का भूमिका निर्वाह करने के लिये जोड दिया । उन्हो ने गलत कुलतों में फसकर सुर्तीजन्य वस्तु और मदिरा नियन्त्रण करने में विद्यार्थी को अग्रसर होकर एक रोल मोडल बन्ने में अपना तर्क रक्खा ।
बाँके जिला के विभिन्न विद्यालय में रहे आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिकापुर– ८ राँझा, कलेज अफ म्यानेजमेन्ट नेपालगन्ज, समावेशी इगलिस स्कूल बस पार्क रोड नेपालगन्ज, युनाइटेड एजुकेशन नेपालगन्ज, आर्दश हायर सकेन्डेरी स्कूल और महेन्द्र नमूना उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज के विद्यार्थीयों के सहभमगिता में स्वास्थ्य अधिकार तथा सुर्तीजन्य वस्तु नियन्त्रण संजाल बाँके जिला के आयोजन में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में बोलते हुये स्वास्थ्य अधिकार तथा सुर्तीजन्य वस्तु नियन्त्रण संजाल बाँके के संयोजक पूर्णलाल चुके ने धुम्रपान तथा मद्यपान नियन्त्रण करने के लिये नेपाल में कानून निर्माण होचूका है लेकिन कार्यान्वयन पक्ष एकदम ही कमजोड रहा है बताया । कार्यान्वयन कराने में विद्यार्थीयों ने भी अपने– अपने जगाह से पनि खबरदारी का भूमिका निर्वाह करके एक सचेत नागरिकों का भूमिका निर्वाह करने के लिये जोड दिया । विद्यार्थीयों ने धुम्रपान तथा मद्यपान नियन्त्रण के लिए वाच गु्रप का भूमिका निर्वाह करके समाज में व्याप्त रहा मद्यपान तथा मदिरा नियन्त्रण करने में अहम भूमिका निर्वाह कर सकते है उन्हौ ने जिकिर किया ।
कार्यक्रम में मद्यपान और इस से होने वाला असरों के बारे में नेपालगन्ज में रहा भेरी अंचल अस्पताल के मेडिकल अधिकृत डा. सर्वेश राज शर्मा ने प्रस्तुति किया था धुम्रपान और संजाल के जिला संयोजक पूर्णलाल चुके ने भी प्रस्तुती किया था । 
धुम्रपान और मद्यपान नियन्त्रण के विषय प्रस्तुति के बाद इसको नियन्त्रण करने के लिये नेपालगन्ज के ६ विद्यालय में धुम्रपान तथा मद्यपान नियन्त्रण के लिए वाच गु्रप भी गठन किया गया था । जिस अन्तर्गत बाँके जिला के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय राँझा में खेम थापा, कलेज अफ म्यानेजमेन्ट नेपालगन्ज में शिवराज शर्मा, समावेशी इंगलिस स्कूल बस पार्क रोड नेपालगन्ज में नबिन बस्नेत, युनाइटेड एजुकेशन नेपालगन्ज में रचना थापामगर, आर्दश हायर सकेन्डेरी स्कूल में मनोज केसी और महेन्द्र मोडेल नेपालगन्ज में सोनम शाह को टिम लिडर के नेतृत्व में वाच गु्रप चयन किया गया है । 
वाच ग्रुप ने अपने – अपने विद्यालय परिसर के अन्दर और आसपास धुम्रपान और मद्यपान नियन्त्रण करने के लिये एक वाच डग के रुप मे. काम करने के लिये बताया ।
कार्यक्रम में कलेज अफ म्यानेजमेन्ट नेपालगन्ज के प्राचार्य श्रीधर गौतम और समावेशी इग्ंिलस स्कूल बस पार्क रोड नेपालगन्ज के प्राचार्य के हेमन्तराज काफ्ले इसी तरह नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके जिला के सभापति रण प्रसाद राना लगायत लोगों की सहभागिता रही । 
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य अधिकार तथा सुर्तीजन्य वस्तु नियन्त्रण संजाल बाँके जिला की सचिव उमाथापा मगर ने किया ।

