Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी दलों पर भौतिक कर्रवाई करने की राजन समूह व्दारा चेतावनी

 

madheshi leadersकैलास दास,जनकपुर, १४,जुलाइ २०१३। तराई जनतान्त्रिक मुक्ति मोर्चा (राजन समूह) ने मधेशी दलों को मधेश से विस्थापित होने की चेतावनी दी है ।

मोर्चा का अध्यक्ष राजन  मुक्ति ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित जारी करके कहा है कि श्रावण तक अगर वह मधेश से अपना कार्यालय तथा राजनीतिक क्रियाकलाप बन्द नही किया तो उनके उपर कडा कार्रवाई की जाऐगी ।

उन्होने ७ मधेशी पार्टी उपेन्द्र यादव, राजेन्द्र महतो, विजय कुमार गच्छेदार, महन्थ ठाकुर, राजकिशोर यादव, महेन्द्र राय यादव और अनिल झा नेतृत्व के पार्टी को केन्द्रीय एवं जिला स्तर के नेता कार्यकर्ता को भौतिक कार्रवाई करने की चेतावनी दिया है ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

प्रकाशित विज्ञप्ति मे आषाढ ३१ गते से मधेशवादी नेता विरुद्ध प्रचार प्रसार किया जाऐगा और श्रावण ५ गते से मधेश से विस्थापित करने का कार्यक्रम  उल्लेख है ।

मोर्चा द्वारा प्रकाशित विज्ञप्ती मे सरकारी कार्यालय और कर्मचारी उपर भी भौतिक कार्रवाई करने की, अन्तिरिम संविधान और राष्ट्रिय झण्डा जडाने सहित उल्लेख किया गया है ।1 001(2)

फिलहाल राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी मे लगे हुयें हैं। समय पर चुनाव नही हो इसी मनसाय के साथ राजन मुक्ति समूह ने ऐसा किया है , यह विश्लेषकों को कहना है ।2 001

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com