SAPNA के सहयोग से ब्राह्मण महासभा युवा समिति का तीसरे चरण का राहत सामग्री बितरण
माला मिश्रा / बिराटनगर । सीमावर्ती शहर बिराटनगर में मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति मोरंग तथा SAPNA सोशल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका संस्था की ओर से अपने तीसरे चरण का राहत बितरण कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिराटनगर के वार्ड 2 स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद एक सौ परिवार के बीच खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्र के अनुसार बिराटनगर के वार्ड 1,2,3,4 तथा कटहरी वार्ड 1 में कराये गये सर्वे के तहत जरूरतमंद परिवार के सदस्यों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को दिये गये राहत किट में 15 किलो चावल,दो किलो दाल,आधा लीटर सरसों का तेल, दो किलो आलू, नमक,साबुन,मास्क आदि जरूरत का सामान था। संयोजक द्वय डॉ राकेश मंडल ,मनोज मिश्र ने यह भी बताया कि कोरोना और नेपाल में जारी निषेधाज्ञा के कारण लोगों के पास रोजगार सृजन का अभाव हो गया है,जिसके कारण प्रतिदिन कमाकर खाने वाले परिवार वालों की स्थिति ऐसे में काफी दयनीय हो गयी है।उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर जारी स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक ने बताया अमेरिकी संस्था के अध्यक्ष डॉ सुबोध मल्लिक, सचिव उषा झा, कोषाध्यक्ष अर्चना कायस्थ सदस्य क्रमशः नीलू झा ख़ातिवाडा ,ड़ा,डॉ राकेश मंडल ,मुकेश कुमार झा का विशेष सहयोग रहा ।
इस मौके पर संस्था का उपाध्यक्ष विपिन कुमार झा, सह सचिव संतोष कुमार झा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत ठाकुर, सूरज मिश्र, सुभाष झा,नवीन झा, नंद किशोर झा, निशित मिश्र, जितेंद्र झा,अरुण ठाकुर, माला मिश्रा , स्थानीय समाजसेवी पंकज वर्मा , भक्ति माझी , नवीन कर्ण, मधुसूदन चौधरी , शंभु कामत , की भूमिका सराहनीय रही। समापन के मौके पर अध्यक्ष मिश्र ने मंदिर समिति , स्थानीय नेपाल पुलिस व अन्य सभी सहयोगी हाथ के प्रति आभार जताया ।


