जितना चाहिए उतना मिला नहीं इसलिए अब नेकपा माओवादी सरकार में शामिल नहीं होगा
जनकपुर
प्रदेश नम्बर दो में नेकपा माओवादी को जो चाहिए था वह मिला नहीं इसलिए अब वह सरकार में शामिल नहीं होगा ।
माओवादियों द्वारा दो मंत्रालयों की मांग के बाद जसपा ने अंतिम समय में कहा कि केवल एक मंत्रालय दिया जा सकता है। इससे आक्रोशित होकर यह निर्णय लिया गया की नेकपा माओवादी अब सरकार में शामिल नहीं होगा ।यह जानकारी माओवादी केन्द्रका सांसद जगत यादव ने दी है ।
हालांकि कांग्रेस और जसपा के बीच आज सरकार में शामिल होने के लिए दो सूत्री समझौता है, लेकिन माओवादियों के साथ ऐसा कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है. माओवादियों से असहमति के कारण कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण में भी देरी हुई है।


