Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई में दर्दनाक हादसा, इमारत ढहने से अब तक 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

 


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश की वजह से बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया और इमारत ढहने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सूचना दी कि बुधवार देर रात मुंबई के मलाड पश्चिम के न्यू कलेक्टर परिसर में एक आवासीय इमारत गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

यह भी पढें   कल्पना पौडेल जिज्ञासु की ७वीं कृति “अग्निस्पन्द” कविता सङग्राह बिमोचन

बीएमसी के अनुसार, इस क्षतिग्रस्त बिल्डिंग ने पास की एक और आवासीय घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। नगर निगम ने कहा कि इसने क्षेत्र में एक और आवासीय संरचना को भी प्रभावित किया जो अब खतरनाक स्थिति में है। प्रभावित इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं। बचाव अभियान जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि और लोग इसके नीचे फंसे हैं या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *