Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणेश लामा की गिरफ्तारी प्रति काभ्रे कांग्रेस ने किया विरोध

 
गणेश लामा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ जुन । गुण्डा नायक गणेश लामा की गिरफ्तारी प्रति नेपाली कांग्रेस काभ्रे ने विरोध किया है । नेपाल पुलिस ने लामा को बिहिबार पोखरा से गिरफ्तार किया था । उक्त घटना के संबंध में नेपाली कांग्रेस के काभ्रे सभापति मोहन आचार्य ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए लामा को तत्काल स–सम्मान रिहा करने के लिए कहा है ।
विज्ञप्ति में सभापति आचार्य ने सरकार को चेतावनी दिया है कि अगर तत्काल रिहा नहीं किया जाता है तो सरकार के विरुद्ध सशक्त कदम सञ्चालन किया जाएगा । स्मरणीय है, पिछले आम निर्वाचन में लामा बागमती प्रदेशसभा के लिए नेपाली कांग्रेस की ओर से उम्मीदर भी थे । बिहिबार लामा गण्डकी प्रदेश के निवर्तमान मन्त्री दीपक मनाङ्गे के साथ मिलने के लिए पोखरा पहुँच गए थे । वही से लामा को गिरफ्तार किया गया था । काभ्रे कांग्रेस का कहना है कि लामा की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोधपूर्ण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *