बिराटनगर निवासी अर्जुन झा के आसामयिक निधन पर बिभिन्न संस्था के द्वारा शोक संवेदना
माला मिश्रा/ बिराटनगर । बिराटनगर निवासी अर्जुन झा का बुधवार की देर रात असामयिक निधन हो गया । वे 49 वर्ष के थे और 12 वर्षों से मेडिसिन कंपनी ब्लू क्रश में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत थे । मृतक मिलनसार स्वभाव के थे । सर दर्द का शिकायत था । देर रात बिराटनगर स्थित निवास पर ही उन्होंने अंतिम सांसे लिया । मृतक के दो बच्चे है ।एक लड़की रिया व एक अक्षत लड़का । मृतक की पत्नी शिक्षिका है । उनके परिचितों ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से मेडिसिन के बिभिन्न कम्पनी में कार्यरत रहे है । गुरुवार को बिराटनगर के सिंघिया घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया । उनके असामयिक निधन पर मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति , अप्पन ब्राह्मण समाज, मैथिली सेवा समिति ने उनके निधन पर शोक सम्बेदना प्रगट किया है ।

