Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहू समाज समिति नेपालगन्ज द्वारा जेष्ठ २९ गते शनिवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । साहू समाज समिति जिला कार्य समिति बाँके, नेपालगन्ज ने जेष्ठ २९ गते शनिवार रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है ।
साहू समाज समिति जिला कार्य समिति बाँके के अध्यक्ष हंशराम साहू के अध्यक्ष्ता में बैठी बैठक ने कोभिड–१९ कोरोना महामारी के बिषम परिस्थित में खून की अभाव न होन देने के लिये रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है अध्यक्ष हंसराम साहू ने बताया ।
समाज के अध्यक्ष हंसराम साहू के अनुसार वह बैठक ने साहू समाज समिति जिला कार्य समिति बाँके के सह–सचिव प्रदीप शाह के संयोजकत्व में रक्तदान कार्यक्रम करने के लिये उप–समिति गठन चयन किया गया । साहू समाज समिति जिल कार्य समिति बाँके और साहू समाज युवा जिला समिति के संयुक्त आयोजन में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन होन जा रहा है ।
वह रक्तदान कार्यक्रम उप–समिति के संयोजक में प्रदीप शाह, सदस्यों में किसन साहू, शंकर शाह, पवन साहू, डा.हरिलोचान शाह, दिनेश कुमार साहू, प्रहलाद साहू (पे्रमलाल), ओमकार साहू, संचारकर्मी श्याम साहू रहें है ।
संयोजक प्रदीप शाह ने आज के विषम परिस्थित में खून की अभाव हो रही इस लिये खून की अभाव न होने देने के लिये साहू स्वजातीय बन्धु और सम्पूर्ण स्यंमसेवी रक्तदाताओं में भी अनुरोध किया है । नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.– ५ फुल्टेक्रा स्थित रहा साहू समाज समितिद्वारा निर्मित श्री राधा कृष्ण मन्दिर के प्रागङ्गण में जेष्ठ २९ गते शनिवार सुबह ८ बजे से होन जा रहा रक्तदान कार्यक्रम में सम्पूर्ण स्यंमसेवी रक्तदाताओं को सहभागिता के लिये अनुरोध भी किया है । उन्हों ने कहा रक्तदाताओं की मनोबल बढाने के लिये सम्मान में टिसर्ट, गम्छा की साथ साथ प्रमाण– पत्र की भी व्यवस्था किया गया है संयोजक प्रदीप शाह ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *