तीन वर्षीया बालिका की हत्या के विरोध में वीरगंज–पथलैया सड़क अवरुद्ध
काठमांडू, भाद्र ४ – तीन वर्षीया बालिका की हत्या के विरोध में वीरगंज–पथलैया सड़क पर अवरोध जारी है । स्थानीय लोगों द्वारा घटना में संलग्न दोषियों पर कारवाई हो, इलाका प्रहरी कार्यालय सिमरा के डीएसपी दिलिप क्षेत्री को निलंबित किए जाने की मांग की जा रही है । इन मांगों को रखकर स्थानीय लोगों ने बारा के सिमरा में प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके कारण उक्त सड़क खंड बुधवार से ही बंद है ।
बारा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी छविरमण भट्टराई के अनुसार अवरुद्ध सड़क खुलवाने के विषय में बुधवार को बार- बार वार्ता हुई लेकिन आन्दोलनरत पक्ष द्वारा किए जा रहे मांग को संबोधन नहीं कर सकने के कारण कोई नतिजा नहीं निकल पाया है । उन्होंने बताया कि ‘बुधवार की रात ११ बजे तक वार्ता हुई लेकिन आन्दोलनरत पक्ष बार बार डीएसपी दिलिप क्षेत्री को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन यह मांग हमारी तरफ से संबोधन किए जाना वाला विषय नहीं है ।’ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई है । जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका–१ की गरिमा चौधरी की हत्या में संलग्न व्यक्तियों को तलाश करने में प्रहरी द्वारा आवश्यक समन्वय नहीं करने के कारण यह घटना हुई है । उनका कहना है कि बच्ची के खो जाने के बारे में इलाका प्रहरी कार्यालय में सूचना दी गई लेकिन समय पर है खोजबीच नहीं शुरु की गई जिसके कारण बच्ची की हत्या हुई । स्थानीय लोगों की मांग है कि डीएसपी को निलंबित किया जाए ।

