Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना की ओर से नेपाल सेना को स्वास्थ्य उपकरण प्राप्त

 

काठमांडू, ११ जून । भारतीय सेना ने नेपाली सेना को २८.८ करोड़ रुपये बराबर की स्वास्थ्य सामाग्री प्रदान किया है । ‘पडोसी प्रथम’ नीति अन्तर्गत भारतीय सेना की ओर से भेन्टिलेटर, एम्बुलेन्स, आइसीयू बेड, पीपीइ किट, पिसिआर परिक्षण किट जैसे सामाग्री नेपाली सेना को प्राप्त हुआ है ।
आज शुक्रबार टुँडिखेल स्थित नेपाली सेना के मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाली सेना के प्रधान सेनापति महारथी पूर्णचन्द्र थापा को उल्लेखित स्वास्थ्य सामाग्री हस्तान्तरण किया । कार्यक्रम मे बोलते हुए भारतीय राजदूत क्वात्रा ने कहा कि कोभीड–१९ विरुद्ध की लडाई में भारत की ओर से निरन्तर सहयोग जारी रहेगी और इसमें नेपाली सेना से प्राप्त सहयोग भी महत्वपूर्ण है ।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न


नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि गत साल से ही कोभीड महामारी के विरुद्ध लडने के लिए नेपाली सेना को भारत की ओर से सहयोग मिल रहा है । स्मरणीय है, गत मार्च महीना में भी भारतीय सेना ने नेपाली सेना को १ लाख कोभिशिल्ड भैक्सिन प्रदान किया था । जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘संकटपूर्ण इस घडी में प्राप्त सहयोग से दो देशों के सैनिकों के बीच आपसी सहयकार्य को प्रतिबिम्बित करता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com