गण्डकी प्रदेश में कांग्रेस सांसद् पोखरेल ने प्रस्तुत किया मुख्यमन्त्री पद में दावेदारी

पोखरा, ११ जून । गण्डकी प्रदेश में नेपाली कांग्रेस के सांसद् कृष्णचन्द्र नेपाली पोखरेल ने बहुमत सांसदों की हस्ताक्षर के साथ मुख्यमन्त्री पद में दावेदारी प्रस्तुत किया है । उन्होंने शुक्रबार बहमुत सांसदों की हस्ताक्षर सहित मुख्यमन्त्री में नियुक्ति के लिए प्रदेश प्रमुख सीताकुमारी पौडेल समक्ष दावेदारी प्रस्तुत किया है ।
नेता पोखरेल के पक्ष में नेपाली कांग्रेस के १५, माओवादी केन्द्र के १ज्ञ, राष्ट्रीय जनमोर्चा के २, जनता समाजवादी पार्टी के २ और स्वतन्त्र एक सांसद् ने हस्ताक्षर किया है । हस्ताक्षर करनेवाले सम्पूर्ण ३१ सांसद् स–शरीर प्रदेश प्रमुख समक्ष उपस्थित होकर उन्होंने दावेदारी प्रस्तुत किया है । प्रदेश प्रमुख पौडेल ने कहा है कि प्रस्तुत दावेदारी के सम्बन्ध में अध्ययन किया जाएगा और उसके बाद प्रक्रिया पूरा कर आवश्यक निर्णय किया जाएगा ।

