कांग्रेस महाधिवेशन – किशोर सिंह राठौर ने अपनी उम्मीदवारी ली वापस
काठमांडू, आश्विन २१ – किशोर सिंह राठौर ने नेपाली कांग्रेस के सभापति पद की उम्मीदवारी वापस ले ली है । मंगलवार को उन्होंने सभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दी थी । उन्होंने आज राष्ट्रीय सभा के भवन में पत्रकार सम्मेलन कर अपनी उम्मीदवारी वापस ली है ।
सभापति पद के लिए उनके साथ ही गगनकुमार थापा, श्यामकृष्ण खड्की ने अपनी उम्मीदवारी दी थी ।

