Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिज्म और लेनिनिज्म की उपस्थिति में सोशलिज्म की शादी ममता बनर्जी से

 

तमिलनाडु में इस रविवार को एक ऐसी शादी होने वाली है, जो अभी से ही चर्चा का विषय बन गया है। तमिलनाडु के सालेम में रविवार को कम्युनिज्म और लेनिनिज्म की उपस्थिति में सोशलिज्म की ममता बनर्जी से शादी होने वाली है। इससे पहले कि आप कन्फ्यूज हों, यहां बताना जरूरी है कि दूल्हे का नाम कम्युनिज्म है और दुल्हन का नाम ममता बनर्जी है। इस शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा जहां लेफ्ट विचारधारा वाले परिवार से आता है, वहीं दुल्हन का परिवार कांग्रेस समर्थक है। दूल्‍हा सोशल‍िज्‍म के पिता का नाम ए मोहन है, जो सालेम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव हैं। सोशलिज्म ए मोहन के तीसरे संतान हैं। उनके अन्य बेटों का नाम कम्युनिज्म और लेनिनिज्म है। दूल्हे का परिवार परंपरागत रूप से कम्यूनिज्म यानी साम्यवाद को फॉलो करता आया है और 2016 में ए मोहन ने पीपुल्स वेलफेयर एलायंस की ओर से वीरपांडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

दूल्हे का परिवार जहां सीपीआई यानी भाकपा का कट्टर समर्थक है, वहीं दुल्हन का परिवार कांग्रेस का कट्टर समर्थक है। दुल्हन का नाम पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नाम पर रखा गया, जो पहले कांग्रेस पार्टी में थीं। दूल्हा और दुल्हन का परिवार काफी करीबी रिश्तेदार हैं। बता दें कि 13 जून को शादी होने वाली है।

नाम के पीछे की कहानी
द हिन्दू की खबर के मुताबिक, दूल्हे सोशलिज्म के पिता मोहन ने बताया कि 1991 में जब सोवियत संघ का विघटन हुआ तो ऐसी खबरें आईं कि कम्‍युनिज्‍म खत्‍म हो गया है और यह विचारधारा दुनिया में अब कहीं नहीं रहेगी। उस वक्त मेरी पत्नी गर्भवती थी और मैंने तभी ठान लिया था कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम कम्‍युनिज्‍म रखेंगे। मेरा मानना है कि जब तक मानव जाति है, कम्‍युनिज्‍म कभी समाप्‍त नहीं होगा। इस तरह से मेरे पहले बेटे का नाम कम्‍युनिज्‍म पड़ा। इसी तरह लेनिन की याद में मैंने दूसरे बेटे का नाम लेनिनिज्म रखा और तीसरे बेटे का नाम सोशलिज्म। उनका एक पोता भी है जिसका नाम मार्क्सिज्म है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com