प्रदेश सांसद् वैद्य ने दी प्रधानमन्त्री को जान से मारने की धमकी ! कहा– मैं नाधुराम गोड्से बनने के लिए तैयार हूँ
काठमांडू, १२ जून । बागमती प्रदेशसभा के सदस्य (सांसद्) नरोत्तम वैद्य ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को जान से मारने की धमकी दी है । शुक्रबार आयोजित प्रदेश सरकार की वार्षीक नीति तथा कार्यक्रम को सम्बोधन करते वक्त उन्होने इसतरह का आपत्तिजनक अभिव्यक्ति दी है ।
सांसद् वैद्य ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध अब नाथुराम गोड्से की आवश्यकता हो रहा है । स्मरणीय है, नाथुराम गोड्से वही व्यक्ति है, जिन्होंने गोली मारकर भारतीय राजनेता महात्मा गान्धी की हत्या की थी । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध सांसद् वैद्य ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध वह खूद नाथुराम बनने के लिए भी तैयार हैं । वैद्य काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ (क) से बागमती प्रदेशसभा में निर्वाचित सांसद् हैं, वह पशुपति क्षेत्र विकास कोष के पूर्व कोषाध्यक्ष भी है ।
शुक्रबार आयोजित प्रदेशसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए वैद्य ने कहा– प्रधानमन्त्री ओली अपने सत्ता बचाने के लिए इसतरह आगे बढ़ रहे हैं, हर चीज में वह सम्झौता करत जा रहे हैं । अगर प्रधानमन्त्री ओली को इसतरह ही छोड़ देते हैं तो एक दिन नेपाल ही समाप्त हो जाएगा । इसीलिए मेरा आग्रह है– अब यहाँ किसी नाथुराम गोड्से की आवश्यकता है– देश बचाने के लिए ।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर आवश्यकता पड़ती है तो वह खूद भी गोड्से बनने के लिए तैयार हैं ।
सांसद् वैद्य की इस अभिव्यक्ति को लेकर चारो ओर विरोध हो रहा है । विशेषतः सामाजिक संजालों में उनका विरोध हो रहा है और अभिव्यक्ति को वापस करने के लिए आग्रह भी किया जा रहा है । वैद्य संबंद्ध नेपाली कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने भी एक ट्वीट करते हुए अभिव्यक्ति के प्रति आत्मालोचना करने के लिए वैद्य से आग्रह किया है । प्रवक्ता शर्मा ने कहा है– ‘संयमता सिर्फ सडक में ही नहीं संसद् में भी कायम रखना चाहिए । आवेग की बोली और व्यवहार को भावनात्मक उत्तेजना कह कर छूट मिलनेवाला नहीं है । व्यक्त शब्द को वापस कर आत्मालोचना करने के लिए पार्टी निर्देशन करती है । तर्क के बल पर आपत्तिजनक शब्द छिपाने की परम्परा हमारी पार्टी में नहीं है ।’

