Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाका प्रहरी कार्यालय मझगावां द्वारा मास्क बैंक स्थापना

 

हिमालिनी संवददाता/ रुपन्देही/महेश गुप्ता । रुपंदेही जिल्ला मर्चवार अंतर्गत इलाका प्रहरी कार्यालय मझगावाँ के प्रहरी निरिक्षक सूरज खत्री द्धारा मास्क बैंक स्थापना कर वितरण शुभारम्भ ।

इलाका प्रहरी कार्यालय मझगावाँ के प्रहरी निरिक्षक सूरज खत्री ने बताया कि “आम जनता की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए जिनके पास है वो देकर जाएँ और जिनके पास नहीं है वो लेकर जाएँ, सबलोग मास्क लगाएँ, मिलकर कोरोना भगाएँ” यहीं उद्देश्य से आज कोटहीमाई गा. पा. वार्ड नं ५ अंतर्गत इ.प्र.का मझगावाँ में ‘मास्क बैंक” स्थापना किया गया है ।और स्थापना के आज प्रथम दिन लायन्स क्लब अफ लुम्बिनी मर्चवार द्वारा २००० पीस मास्क, कोटहीमाई गा. पा. द्वारा ४००० पीस मास्क, माहुरीहोम मर्चवार रूपन्देही द्वारा १००० पीस मास्क और ५ लिटर सेनीटाइजर, फेयरमेट नेपाल द्वारा ३००पीस मास्क ,१ ऑक्सीमीटर, १ थर्मामीटर और ५ लिटर सेनिटाइजर लगायत सामग्री सहयोग प्राप्त हुआ जिससे मैं सम्पूर्ण सहयोगी दाता को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट करना चाहता हु।
मास्क बैंक स्थापना कार्यक्रम में लायन्स क्लब अफ लुम्बिनी मर्चवार के द्वितीय संस्थापक अध्यक्ष कन्हैया बनिया, सचिव चन्दन तिवारी, कोटहीमाई गा. पा. के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख राम निवास यादव, माहुरीहोम मर्चवार रूपन्देही की अनीता पाल ,फेयरमेट नेपाल के अलाउद्दीन खान ,कविता लगायत अन्य संस्था के पदाधिकारी उपस्तिथि रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed