Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण पश्चिमी चीन के चमगादड़ों में कोरोना वायरस के 24 नए जीनोम मिले,संकट थमने की उम्मीद कम

 

दुनियाभर में कोविड-19 का उदय चीन से होने की छिड़ी बहस के बीच अब एक और नई आफत सामने आ गई है। चीनी शोधकर्ताओं को दक्षिण पश्चिमी चीन के चमगादड़ों में कोरोना वायरस के 24 नए जीनोम मिले हैं। इनमें से चार मौजूदा कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार ‘सार्स-कोव-2’ वायरस के जैसे ही हैं और लगभग इतने ही खतरनाक हो सकते हैं।

जर्नल सेल में प्रकाशित इस शोध में शेनडॉन्ग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें मिले 24 नए कोरोना वायरस जीनोम से साफ है कि चमगादड़ों में कई तरह के कोरोना वायरस हैं और ये अलग अलग तरह से लोगों में फैलते हैं। ये जीनोम चमगादड़ों की अलग अलग प्रजातियों से मिले हैं। शोधकर्ताओं ने मई 2019 से नवंबर 2020 के बीच जंगलों में पाये जाने वाले छोटे चमगादड़ों के नमूने लेकर उनकी जांच शुरू की थी। इनके मल, मूत्र और मुंह से लिए गए नमूनों की बारीकी से जांच करने पर एक जीनोम ऐसा मिला जो कि बिलकुल सार्स-कोव-2 की तरह है। यह अब तक पाये गए तमाम जीनोम में से सार्स कोव 2 के सबसे करीबी स्ट्रेन है बस इसके स्पाइक प्रोटीन जैसे कुछ आनुवांशिक अंतर हो सकते हैं।

यह भी पढें   ट्रंप द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चली गोली

संकट थमने की उम्मीद कम
शोधकर्ताओं ने इन नए 24 जीनोम के मिलने के बाद आशंका जताई है कि कोरोना महामारी का संकट थमने की उम्मीद फिलहाल बहुत कम है। पिछले साल जून में थाईलैंड से मिले स्वरूप और अब बिलकुल मिलते जुलते जीनोम के सामने आने से साफ है कि सार्स कोव 2 वायरस चमगादड़ों में लगातार फैल रहा है और कुछ इलाकों में इसकी गति काफी तेज है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *