नेपालगन्ज में चित्रगुप्त सेवा समाज बाँके द्वारा अञ्जनी माता रसोई के लिये सहयोग
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के भेरी अस्पताल नेपालगन्ज में चित्रगुप्त सेवा समाज बाँकेद्वारा अञ्जनी माता रसोई के लिये अषाढ ५ गते शनिवार को सहयोग स्वरुप ११ हजार रुपैया रकम हस्तान्तरण किया गया है ।
भेरी अस्पताल नेपालगन्ज में कोभिड बिमारी तथा बिमारियों की देखभाल करने के लिये साथ आये लोगों को लक्षित करके श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डलद्वारा विगत ९ महीने से सञ्चालित अञ्जनी माता रसोई केवल २० रुपैया में पेट भर खाना खिलाते आ रहा है । खाना खिलाने की अभियान व्यवस्थापन में थप सहयोग पहँचे करकर वह रकम हस्तान्तरण किया गया है । दैनिक करीब ६ सौ से लेकर ७ सौ लोग खाना खाते आ रहें है ।
वह कार्यक्रम में बाँके जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष अजयकुमार श्रीवास्तव, मिसन टु करोड अभियान के राष्ट्रीय सल्लाहकार राकेशबहादुर श्रीवास्तव, केन्द्रीय सदस्य मनोजराजा श्रीवास्तव, चित्रगुप्त समाज बाँके के संरक्षकद्वय केवलकृष्ण दास, अनन्तकुमार कर्ण, अध्यक्ष संजय पंकज कर्ण, हिरेन्द्र कर्ण लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
चित्रगुप्त समाज, कायस्थ जात की सामुहिक संगठित संस्था है । समापन कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुये चित्रगुप्त सेवा समाज बाँके के अध्यक्ष संजय पंकज ने कहा सुन्दर काण्ड मित्र मण्डल की यह अभियान मानवता की अनुपम उदाहरणीय रही है उल्लेख करते हुये आगामी दिनों में भी चित्रगुप्त सेवा समाज बाँके कीओर से सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया है ।



