गांजा बरामद मामले में आधा दर्जन गिरफ्तार, तीन भरतीय नागरिक

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । 1 नम्बर प्रदेश के बिराटनगर में 18 किलो गांजा के साथ तीन लोगों का गिरफ्तारी के बाद बयान के आधार पर की गई करवाई में आधा दर्जन लोगों को मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसमे तीन भारतीय नागरिक है । मोरंग पुलिस के अनुसार नगद नेपाली सात लाख तेरह हाजर छह सौ रुपीए तथा दो हजार भारतीय रुपीए भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार भारतीय नागरिक का पहचान अररिया जिला के फारबिसगंज 19 वर्षीय सोनू कुमार यादव , जोगबनी थाना अंतर्गत पिपरा विशनपुर का 28 वर्षीय जयराम यादव , नरपतगंज सोनापुर का 30 वर्षीय बिचित कुमार रंजीत उर्फ प्रिंस शामिल है । इसके अलावा नेपाल के सुनसरी देवानगंज का 40 वर्षीय उमेश यादव , धनकुटा का 32 वर्षीय रुद्र राई तथा मारुती भेन चालक धरान वार्ड 13 निवासी 45 वर्षीय सूर्य राई है । मोरंग पुलिस गांजा ढोने में प्रयोग में लाए मारुति भेन संख्या को 1 च 4212 को भी जब्त किया है । मोरंग पुलिस के अनुसार नगद रुपीए के अलावा आधा दर्जन विभिन्न कम्पनी का मोबाइल भी जब्त किया है । गांजा धनकुटा से मारुती भेन में लाया गया था जिसे बिराटनगर वार्ड 6 में एक झारी में छिपाकर रखा गया था ।

