Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में योग तब से प्रचलित है, जब भारत का अस्तित्व भी नहीं था : प्रधानमंत्री ओली

 

भगवान राम का जन्मस्थान भारत की बजाय नेपाल में होने का दावा करने के बाद अब प्रधानमंत्री ओली ने योग पर भी नेपाल का दावा किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर  पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि योग की शुरुआत भारत में नहीं बल्कि नेपाल से हुई थी। योग दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल में योग तब से प्रचलित है, जब भारत एक राष्ट्र के तौर पर अस्तित्व में भी नहीं आया था। ओली ने कहा, ‘एक राष्ट्र के तौर पर भारत के उभार से कहीं पहले योग नेपाल में प्रचलित था। जब योग प्रचलित हुआ, तब भारत का गठन नहीं हुआ था। उस दौर में भारत जैसा कोई देश नहीं था।’

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी का जलस्तर घटा, 144 मेगावाट कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना आज से फिर शुरू करेगी बिजली उत्पादन

ओली ने कहा कि उस दौर में भारत जैसा कोई देश नहीं था, तब कुछ राज्य ही थे। इसलिए योग नेपाल या फिर उत्तराखंड के आसपास शुरू हुआ था। यह भारत में शुरू नहीं हुआ था। नेपाली पीएम ने कहा कि योग की खोज करने वाले संतों को इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। केपी शर्मा ओली ने कहा कि उनका देश योग को पूरी दुनिया में नहीं पहुंचा सका, लेकिन भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ख्याति दिलाई है। ओली ने कहा, ‘हमने कभी अपने उन संतों को क्रेडिट नहीं दिया, जिन्होंने योग की खोज की थी। हमने हमेशा प्रोफेसर्स और उनके योगदान के बारे में ही बात की। लेकिन हम योग पर सही ढंग से अपना दावा नहीं कर सके।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com