Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में एक और शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में, 90 फीसद केस

 

बीजिंग, एजेंसियां।

चीन में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इस बार संक्रमण का केंद्र गुआंगदोंग प्रांत बना है। यहां कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के चलते संक्रमण में उछाल बताया जा रहा है। इस दक्षिणी प्रांत का एक और शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। मामले बढ़ने पर डोंग्गूआन शहर में बड़े पैमाने पर जांच शुरू की गई है। गुआंगदोंग पिछले 31 दिनों से कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

ग्वांगझोऊ में 90 फीसद केस

इस प्रांत में अब तक जितने मामले पाए गए हैं। उनमें से करीब 90 फीसद अकेले प्रांतीय राजधानी ग्वांगझोऊ में मिले हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए यहां सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। अब डोंग्गूआन में भी सख्त कदम उठाए गए हैं। लोगों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। दिसंबर, 2019 में जब चीन में कोरोना का पहला मामला पाया गया था, तब वुहान शहर संक्रमण का केंद्र बना था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed