Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 23 जून: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-जोखिम भरा समय है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। कोई नई शुरुआत न करें। थोड़ा रुक जाएं। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार, नौकरी-चाकरी में कोई रिस्‍क न लें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम हो सकती है। व्‍यापार सही है। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके भी सीने में विकार हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चल रही है। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्‍या-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-वाणी को नियंत्रित रखें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलते रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ कहकर सरकार में आई रास्वपा ने जनता को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े होने के लिए किया मजबूर – वर्षमान पुन

वृश्चिक-नरम-गरम समय है। अच्‍छे-बुरे का मिश्रण चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति बेहतर, विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेकर आप निकल जाएंगे। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु-मानसिक परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार में मध्‍यम से आगे बढ़ेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ भ्रामक समाचार मिल सकता है जिससे मन परेशान होगा। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना

कुंभ-व्‍यवसायिक स्थिति से कुछ नरम-गरम सोच आएगी। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य कुछ मध्‍यम रहेगा आपका भी। प्रेम बेहतर, व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-बहुत ज्‍यादा करना पड़ेगा लेकिन पाएंगे कम। भाग्‍य कम साथ देगा। आप कर्मशील हैं। सब ठीक हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com