Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेल्टा वेरियंट का खतरा : टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद भी, मास्क पहनना न छोड़ें : WHO

 

दुनिया भर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के फैलने की वजह से अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपील की है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराकें ले ली, वे भी मास्क पहनना न छोड़ें। डब्लूएचओ ने कहा कि खतरनाक और अधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना और अन्य सुरक्षा उपाय को नहीं छोड़ना चाहिए।

डब्लूएचओ की अधिकारी मरियांगेला सिमाओ ने कहा कि लोगों को सिर्फ इसलिए सुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने दोनों खुराके ले ली हैं। उन्हें अभी भी वायरस से खुदको बचाने की जरूरत है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जुन 2026 शुक्रवारबशुभसंवत् 2083

सीएनबीसी के मुताबिक डब्लूएचओ हेडक्वॉर्टर में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सिमाओ ने कहा, ‘अकेले वैक्सीन कम्युनिटी ट्रांसमिशन को नहीं रोक सकती। लोगों को लगातार मास्क पहनना होगा, हवादार जगहों में रहना होगा, भीड़ से बचना होगा और हाथों को साफ रखना होगा। यह सब तब भी बहुत जरूरी है जब आप टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों।’

डब्लूएचओ ने यह भी कहा है कि टीका पाए लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा क्योंकि डेल्टा जैसे बेहद संक्रामक वेरिएंट्स भी कई देशों में फैल रहे हैं और दुनिया के एक बड़े हिस्से में टीका लगना अभी बाकी है। डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले भारत में मिला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह अब करीब 85 देशों में फैल चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed