Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, बिराटनगर में दो गंभीर रूप से घायल का इलाज

 


माला मिश्रा/बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के सुनसरी जिला अंतर्गत कोशी गांवपालिका नक्खु टोल के समीप पूर्व पश्चिम राजमार्ग में हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है । वही दो गंभीर रूप से घायल का जिसका इलाज बिराटनगर में चल रहा है । मृतको का पहचान बिराटनगर वार्ड 8 निवासी 40 वर्षीय अक्षय कुमार गुप्ता , बिराटनगर वार्ड 9 का 45 वर्षीय राम प्रसाद साह तथा
तथा सप्तरी वार्ड 5 का 28 वर्षीय उदय साह के रूप में हुआ है । घटना सुवह 8 बजे का है । बताया गया है कि पिकअप गाड़ी और बाइक का टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल इनरुवा में भर्ती कराया गया था जिसका मौत अस्पताल में हुआ है । वही इस दुर्घटना में दो लोग नुवाकोट निवासी 35 वर्षीय विवश तमांग , 25 वर्षीय नारायण बत्स्याल का इलाज बिराटनगर के बिराट नर्सिंग होम में चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *