Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 28 जून: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-
मेष-कानूनी पचड़ों से दूर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति सही है। व्‍यापार की स्थिति में रिस्‍क न लें। शनिदेव का स्‍मरण करें।

वृषभ-यात्रा में कष्‍ट सम्‍भव है। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। मान-सम्‍मान का ख्‍याल रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा। शनिदेव का स्‍मरण करें।

मिथुन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भगवान भोलनाथ की अराधना करें।

यह भी पढें   अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मृत्यु

कर्क-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। नए रोजगार के सम्‍बन्‍ध में अभी रुके रहें। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। शनि तत्‍व का दान करें।

सिंह-शत्रु पक्ष सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। पैरों में चोट लगने की आशंका रहेगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-मन परेशान रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। मानसिक स्थिति मध्‍यम रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम और व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। सफेद वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   संविधान से ऊपर और लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं है : रवि लामिछाने

तुला-घरेलू सुख बाधित है। सीने में विकार है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार रुक-रुककर चलेगा। शनिदेव का स्‍मरण करें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक स्थिति सुधरेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम, प्रेम मध्‍यम लेकिन व्‍यापार सही चलेगा। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।

धनु-स्थिति थोड़ी मध्‍यम बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम चलेगा। पूंजी निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों ने न उलझें। कोई भी नीली वस्‍तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।

यह भी पढें   सन् 2026 के पहले 10 महीनों में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 लाख के पार

मकर-मध्‍यम समय है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, मन पर बहुत अच्‍छा प्रभाव नहीं दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ-मध्‍यम समय है लेकिन आप प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरते हुए दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार गति पकड़ेगा और आप आगे निकलेंगे। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-खर्चे परेशान करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार बहुत सही स्थिति में नहीं दिख रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। भगवान भोलेनाथ का स्‍मरण करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com