Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्‍तान कोर्ट ने एक बार फिर से टिकटॉक को सस्‍पेंड करने का आदेश दिया

 

इस्‍लामाबाद ((एएनआई)।

पाकिस्‍तान कोर्ट ने एक बार फिर से चीन के वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक को सस्‍पेंड करने का आदेश दिया है। तीन महीने पहले ही इस एप से सरकार ने प्रतिबंध हटाया था। सिंध हाई कोर्ट ने ये आदेश एक पाकिस्‍तान नागरिक की उस याचिका पर दिया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि ये एप देश में अनैतिकता और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया है कि कोर्ट के फिलहाल पाकिस्‍तान टेलिकम्‍यूनिकेशन ऑथरिटी (पीटीए) को 8 जुलाई तक के लिए इस एप को सस्‍पेंड करने का आदेश दिया है। इसी दिन इस मामले की अगली सुनवाई भी होनी है।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

अखबार में छपी खबर के मुताबिक कोर्ट ने अपने आदेश में चीन की एप कंपनी पर ये दोष भी मढ़ा है कि विभिन्‍न अदालतों में अनैतिकता और अश्‍लीलता को बढ़ावा न देने का आश्‍वासन देने के बावजूद भी इस तरह की चीजें इस एप के माध्‍यम से हो रही हैं। कंपनी अपनी कही बात पर खरी नहीं उतरी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एप कंपनी पाकिस्‍तान के नियम और कानूनों की न तो कोई इज्‍जत कर रही है और न ही इनका पालन कर रही है। कंपनी दोनों ही चीजों के पालन में पूरी तरह से विफल रही है। कंपनी इस्‍लाम और पाकिस्‍तान की संस्‍कृति को समझने में भी पूरी तरह से विफल रही है। हाल ही में पाकिस्‍तान में एलजीबीटी कम्‍यूनिटी के लिए सरकार ने सोशल मीडिया प्राइड मंथ केंपेन चलाया है। कोर्ट का आरोप है कि कंपनी इसका भी आदर नहीं कर रही है।

यह भी पढें   अमेरिकी सरकारी ऋण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव

गौरतलब है कि मार्च में पेशावर हाई कोर्ट ने पीटीए को इस टिकटॉक एप को समाज में अश्‍लीलता फैलाने के आरोप में प्रतिबंधित करने का आदेश सुनाया था। कोर्ट ये ये आदेश में इस एप के खिलापु दायर एक याचिका पर सुनाया था। इससे पहले पिछले वर्ष अक्‍टूबर में भी पाकिस्‍तान में इस एप कोकुछ दिनों के लिए गलत कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में पीटीए ने एप कंपनी को चेतावनी देकर इसकी दोबारा शुरुआत करने की मंजूरी दे दी थी। पीटीए ने साफ कर दिया था कि एप किसी भी तरह के ऐसे कंटेट को नहीं दिखाएगा जो देश की संस्‍कृति और उसके नियमों के खिलाफ हो और समाज में किसी भी तरह के अंनैतिक कृत्‍यों और अश्‍लीलता को बढ़ावा देता हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com