Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा सुरक्षा में लगे दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक

 


माला मिश्रा/ जोगबनी । भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी मुख्य नाका के नोमेंसलेण्ड एरिया में सीमा सुरक्षा में लगे दोनों देशों के अधिकारियों कोर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई । बैठक में सीमा सुरक्षा, सीमा क्षेत्र के अपराधी गतिविधि तथा सीमा पर हो रही तस्करी को सख्ती से निबटने की रणनीति बनाई गयी । इस मौके पर एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की बैठक प्रति माह होती है लेकिन
कोरोना संक्रमण को लेकर बंद नेपाल सीमा के कारण सीमा पर ही बैठक आयोजित की गई है । उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सीमा क्षेत्र में अपराधियों के नियंत्रण, संयुक्त गस्ती तथा तस्करी पर नियंत्रण को लेकर दोनों ओर के अधिकारियों ने सहमति जतायी । इस मौके पर एसएसबी 56वो बटालियन बथनाहा के सेनानायक मुकेश कुमार मुंडा, सीमा सुरक्षा बल आर्म्स फोर्स का एसपी तीर्थ पौडेल सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *