मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज महज 49 साल के थे। राज कौशल के अचानक निधन से मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गईं। सोशल मीडिया पर राज के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं।

रविवार रात दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे राज
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल ने रविवार (27 जून) रात दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। खबरों की मानें तो राज को बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया। राज के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया।

