Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती

 

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार को उन्हें सांस लेने में आई परेशानी के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक महीने के अंदर दिलीप कुमार दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बीते छह जून को भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी। जिसके बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार दिलीप कुमार के डॉ जलील पार्कर ने बताया है कि इस समय उनक इलाज चल रहा है। इसके अलावा डॉक्टर ने और कुछ कहने से मना कर दिया है। दिलीप कुमार को बीते छह जून को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार के पारिवारिक दोस्त फैजल फारूकी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com