Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज कांग्रेस शीर्ष नेताओं की बैठक

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ जूलाई । नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन को लक्षित करते हुए आज पार्टी की शीर्ष नेताओं की बैठक होने जा रहा है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा की ओर से बैठक होने जा रहा है । आज अपरान्ह के लिए तय बैठक में आसन्न पार्टी महाधिवेशन, पार्टी की क्रियाशील सदस्य विवाद जैसे विषयों में विचार–विमर्श होने जा रहा है ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस ने आगामी भाद्र १६ गते से १९ गते तक के लिए पार्टी महाधिवेशन तय किया है, जो काठमांडू में होने जा रहा है । लेकिन अभी भी क्रियाशील सदस्यता संबंधी विवाद के कारण महाधिवेशन संबंधी अन्य गतिविधि अवरुद्ध हो रही है । क्रियाशील सदस्यता विवाद समाधान के लिए नेता रमेश लेखक की संयोजकत्व में एक समिति बनी है, लेकिन समिति विवाद समाधान के मामले में पूर्ण असफल दिखाई दे रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed