Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो महीने के बाद आज से आन्तरिक उडान शुरु, किस एयरलाइन्स को कितने उडान को अनुमति

 

काठमाडौं ।

कोरोना भाइरस (कोभिड-१९) संक्रमण नियन्त्र के लिए  निषेधाज्ञा जारी होने के बाद से बन्द  आन्तरिक उडान  दो महीने के बाद आज से शुरु हुआ है ।

मन्त्रिपरिषद् के निर्णय अनुसार संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय ने आज से आन्तरिक उडान नियमित रुप में शुरु करने का निर्णय किया है ।

उडान नियमित  होने पर भी पूर्ण रुप में अभी संचालन नहीं होगा  । फिलहाल ५० प्रतिशत उडान ही होंगे । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दैनिक ६४  उडान की तैयारी की है ।

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

बुद्ध एयर को दैनिक ३१ उडान  की अनुमति  मिली है । यति एयरलाइन्स१५, श्री एयरलाइन्स ७, सौर्य एयरलाइन्स ३ उडान कर पाएँगे ।

दुर्गम क्षेत्रों के लिए उडाउ करने वाली कम्पनी को काठमाडौं से दैनिक ८  उडान की अनुमति मिलली है। अभी काठमाडौं से तारा एयर और समिट एयर सिर्फ  दुर्गम क्षेत्र में उडान कर रहे हैं ।

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य मापदण्ड पालना करना पडेगा । कोरोना के लक्षण वाले यात्री सफर नहीं कर पाएँगे और मास्क अनिवार्य  रुप से प्रयोग करना होगा  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *