म्याग्दी में जीप दुर्घटना, दो व्यक्ति की मौत
म्याग्दी, १ जुलाई । म्याग्दी जिला मंगला गांवपालिका–२ मिठौला में जीप दुर्घटना होने से २ व्यक्ति की मौत हो गई है । म्याग्दी पुलिस ने कहा है कि सिमलचौर से पूर्ण गांव की ओर जा रही ग१ज ७६५२ नम्बर की जीप बुधबार रात में दुर्घटना हुई है । जीप सड़क से ५०० मिटर नीचे खाई में गिर गई थी । स्थानीयबासी और पुलिस ने मृतक और घायलों का उद्धार किया है ।
दुर्घटना में मंगला–१ पूर्ण गांव निवासी १९ वर्षीया सबिना भण्डारी और १५ वर्षीय विमल बिक की मृत्यु हुई है । दुर्घटना में अन्य ६ यात्री घोयल हो गए हैं । घायल सभी का उपचार बेनी स्थित अस्पताल में उपचार हो रहा है । पुलिस ने कहा है कि घायल सभी मंगला गांवपालिका–१ के निवासी हैं । प्राप्त सूचना अनुसार १९ वर्षीय अनिल रसाइली, २५ वर्षीय सुदन आचार्य, २६ वर्षीया एञ्जिता भण्डारी, ८ वर्षीया अदिना नेपाली, ३५ वर्षीया गीता खत्री और २३ वर्षीया अमृता रसाइली घायल हैं ।

